SDM ऑफिस में लोगों की भीड़ उमड़ी, शादी समारोह के लिए चाहिए अनुमति

AJ डेस्क: कोरोना महामारी के बीच विवाह समारोह के आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेने के लिए गुरुवार को लोगों ने कोरोना को लेकर जारी सभी नियमों ध्वस्त कर दिया। सैकड़ो की संख्या में लोग इस लॉक डाउन में कोरोना निर्देशों को दरकिनार करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में उमड़ पड़े। देखते ही देखते यहाँ आवेदको की लंबी कतारें लग गई।

 

 

भीड़ अत्यधिक होने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ा। जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश जारी कर कहा कि लोग अब अपने क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय से ही अनुमति प्राप्त करेंगे। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में जमा लिये गए आवेदनों पर अनुमति जारी करने का आश्वासन कार्यालय पदाधिकारी की ओर से दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

गुरुवार को हजारों आवेदन कार्यालय में जमा लिया गया। अनुमति को लेकर सुबह से ही आवेदको की कतारें कार्यालय के बाहर लग गई। लोग खासे परेशान भी हुए। अनुमति के लिए उन्हें घण्टो कतार में खड़ा रहना पड़ा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »