भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कोरोना संक्रमित हुए

AJ डेस्क: झारखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों से लेकर कई मंत्री और विधायक भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। उन्होंने घर पर ही खुद को आइसोलेट कर लिया है। ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी दी है।

 

 

 

 

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में हूं। उन्होंने कहा कि आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं उनसे आग्रह है कि कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »