सूबे के DGP और कोडरमा, लातेहार, रामगढ़ के SP कोरोना से संक्रमित हुए

AJ डेस्क: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा कोरोना से संक्रमित होने के 7 दिन बाद रांची के मेडिका हॉस्पिटल में एडमिट हो गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी को भी एडमिट किया गया है। वे 19 अप्रैल को संक्रमित हुए थे। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक वे पूरी तरह ठीक हैं।

 

 

अस्पताल के जीएम अनिल शर्मा ने बताया कि उनका बुखार नहीं उतर रहा था। अब लूज मोशन भी शुरू हो गया है। डीजीपी ने बताया कि वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनका प्रॉपर इलाज चल रहा है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी, आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार सहित झारखंड पुलिस के लगभग 300 पुलिस पदाधिकारी व जवान कोरोना से संक्रमित हैं। फिलहाल वहां सिर्फ कोरोना संक्रमण के दौरान विधि व्यवस्था को ही संभाला जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी डॉक्टर एहतेशाम बकारिव, लातेहार एसपी प्रशांत आनंद, रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार भी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं एक हफ्ते पहले ही एसपी साहिबगंज अनुरंजन किस्पोट्टा कोरोना से ठीक हुए हैं। संक्रमित पुलिस अधिकारी होम आइसोलेशन में हैं। भी संक्रमित हुए हैं, फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »