तांडव: चतरा के टंडवा में नक्सलियों ने आम्रपाली परियोजना का 5 हाइवा फूंक डाला

AJ डेस्क: चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित लरंगा मांडर के पास मेन रोड पर उग्रवादियों ने सोमवार की देर रात आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लेकर जा रहे 5 हाइवा को फूंक दिया। घटना के पीछे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने की आशंका व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। घटना को किस उग्रवादी संगठन ने अंजाम दिया, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

 

जलाकर राख किये गए पांचों हाइवा अम्बे ट्रांस्पोटिंग कंपनी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी हाइवा कोयला लेकर पिपरवार CHP साइडिंग जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में उग्रवादियों ने गाड़ियों को रुकवा कर हाइवा के ड्राइवर और खलासी को नीचे उतरवाया और हाइवा की ही टंकी से डीजल निकाल कर उन्ही हाइवा को फूंक दिया।

 

 

 

 

 

बता दें कि इससे पूर्व, 13 अप्रैल की रात भी आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला ढुलाई में लगे दो हाइवा को उग्रवादियों ने फूंक डाला था। उस घटना के दौरान भी राहम बायपास सड़क में दो दर्जन उग्रवादियों ने पहले कोयला ढुलाई में लगे दो हाइवा को रोक दिया था। इसके बाद हाइवा चालकों को नीचे उतारकर उसी गाड़ी से ही डीजल निकाल कर उसी हाइवा में आग लगा दी थी। उस घटना के बाद उग्रवादियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »