रांची के धुर्वा में भाई बहन का शव बरामद होने से सनसनी, पिता CISF में

AJ डेस्क: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित B-II – 372 से मंगलवार की के एक घर से सुबह संदिग्ध अवस्था में भाई-बहन का शव बरामद हुआ है। मृतक भाई की उम्र 35 वर्ष तो बहन की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

 

 

फिलहाल दोनों के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि इनके पिता एनके राय CISF में हवलदार हैं। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

सिटी एसपी ने बताया कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। हालांकि मृतक के पिता की माने तो दोनों काफी समय से बीमार चल रहे थे। शायद इसी कारण से उनकी मौत हो गई है।

 

 

वहीं मौके पर पड़े युवती के शव को आधा दर्जन से ज्यादा कुत्तों ने घेर रखा था। अब ये कुत्ते पालतू हैं या आवारा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बताया जा रहा है कि कोविड के डर से पड़ोसी भी घर के पास नहीं आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »