सुधर जाओ: मास्क नही पहनने वालो को पुलिस ने मुर्गा बना सड़क पर दौड़ाया

AJ डेस्क: कोरोना दिनों दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है। बावजूद इसके लोग इस जानलेवा संक्रमण के प्रति जरा भी गंभीर होते नजर नहीं आ रहे है। रोजाना बिना मास्क के सैकड़ो लोग बेधड़क सड़को पर घूमने निकल रहे है। वैसे लोगों को सीधा करने के लिए अब पुलिस भी सख्त रुख अख्तियार कर रही है। सड़क पर बिना मास्क के घूमने वाले वैसे लोगों को अब पुलिस मुर्गा बनवा सड़को पर दौड़ा रही है।

 

 

मंगलवार को झरिया में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहाँ जिला प्रशासन के उड़न दस्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों को बिना मास्क के पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उड़नदस्ते में न बिठा कर सभी को लाइन से सड़क पर पहले मुर्गा बनवाया और वैसे ही सड़क पर उछलते हुए चलाया। जिसके बाद धरे गए सभी लोगों ने पुलिस को यह विश्वास दिलाया कि जबतक कोरोना का संकट रहेगा तब तक वह बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलेंगे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिदायत देकर जाने दिया।

 

 

 

 

 

बात दें कि धनबाद जिला प्रशासन ऐसे लोगों को ही कोरोना के प्रति जागरूक करने के मकसद से शहर में उड़नदस्ता चला रखा है। जो सड़को पर बिना मास्क के मटरगस्ती करने वालों को पकड़कर अपने साथ सेंसिटाइजेशन सेंटर ले जाकर उन्हें कोरोना वायरस के खतरे का अहसास करा जागरूक करने में लगी है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »