मा यु म के शिविर में 26 लोगों ने किया ‘रक्तदान’

AJ डेस्क: मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन पुराना बाजार स्थित मारवाड़ी युवा मंच भवन, रतनजी रोड में सफलतापूर्वक किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार सिंह, चिकित्सक निर्मल ड्रौलिया, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव सुभाष लिखमानिया, सह सचिव संजय सरावगी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सूरज जिंदल एवं सदस्य प्रभात पोद्दार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। MYM ब्लड ग्रुप, धनबाद के द्वारा आयोजित इस साल के इस तीसरे रक्तदान शिविर में कुल 26 लोगों ने रक्तदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के सभी कार्यकारिणी सदस्यों का अहम योगदान रहा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »