झारखण्ड: वैक्सीन के अभाव में 18 से 45 उम्र वालों को नहीं लग पाएगा टीका

AJ डेस्क: झारखंड में एक मई से 18 से 45 साल के लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लग सकेगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद भी युवाओं को वैक्सीन लगाने का यह अभियान झारखंड में शुरू नहीं हो पाएगा। झारखंड ने भारत बायोटेक और सीरम से से 25-25 लाख टीके का ऑर्डर दिया है, लेकिन वैक्सीन निर्माता कंपनियाें काे अभी वैक्सीन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

 

 

हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि कंपनियाें ने कहा है कि केंद्र सरकार का ऑर्डर पूरा करने में ही 15 से 20 मई तक का समय लग जाएगा। इसलिए झारखंड काे एक मई तक वैक्सीन मिलना संभव नहीं है।

 

 

हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि राज्य के पास लगभग 5.5 लाख टीका है। ये राज्य के लोगों को सेकंड डोज देने के लिए है। साथ केंद्र ने राज्याें काे अपने कोटे के वैक्सीन का उपयोग राज्यों को 18 से 45 वर्ष के लोगों को करने से मना कर दिया है। राज्य में करीब 1.57 करोड़ युवा वर्ग के लिए राज्यों को खुद वैक्सीन खरीदनी हाेगी। झारखंड ने जो ऑर्डर दिया है, उसपर करीब 200 करोड़ रुपए खर्च हाेने अनुमान है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »