TV चैनल के मशहूर एंकर रोहित सरदाना नही रहे

AJ डेस्क: वरिष्ठ टेलिविजन पत्रकार और न्यूज चैनल आज तक के शीर्ष एंकरों में शामिल रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया। सरदाना के निधन की खबर उनसे जुड़े करीबी लोगों ने दी। पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘बेहद दुखद खबर है दोस्तो। जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। RIP’

 

 

रोहित साल 2017 में जी न्यूज का साथ छोड़ने के बाद आजतक संग जुड़े थे। वह आजतक पर डिबेट शो ‘दंगल’ की मेजबानी करते थे। उन्हें साल 2018 में गणेश विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह टीवी न्यूज जर्नलिज्म के चर्चित चेहरों में से एक थे। रोहित के निधन की खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

 

 

भले ही कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे।

 

 

 

यहां तक कि अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी। इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »