बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मृत्यु

AJ डेस्क: बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी अरुण कुमार सिंह को 27 फरवरी 2021 को ही बिहार का मुख्य सचिव बनाया गया था। बीते 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहीं आज दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

 

अरुण सिंह बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले थे। वे इसी साल 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। इससे पहले अरुण सिंह विकास आयुक्त के अलावा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे। अरुण सिंह काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं।

 

 

मुख्य सचिव के निधन की खबर आते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक जताया है। उन्होंने कहा- बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह जी की कोरोना संक्रमण के कारण हुई असामयिक मौत पर मर्माहत हूं। कुछ कहने को शब्द नहीं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

 

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »