गुजरात: भरूच के एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लगने से 18 की मौत

AJ डेस्क: गुजरात के भरूच में कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई । इनमें 16 मरीज और 2 अस्पताल के स्टाफ शामिल हैं। यह हादसा भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल में रात करीब 12.30 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। यहां पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।

 

 

भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। बाद में इसपर काबू पा लिया गया। फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना रात 12.55 बजे मिली। आग लगने के तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में कई पेशेंट्स आ गए।

 

 

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। सीएम रुपाणी में इस हादसे से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है

 

 

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख-

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भरूच के एक अस्पताल में आग लगने से जानमाल के नुकसान से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भरुच, गुजरात के एक अस्पताल में आग लगने की दुर्घटना से अत्यंत दुःखी हूं। इस हादसे में जान गँवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »