मरीज की मौत होने पर परिजनों ने जालान अस्पताल में जमकर काटा बवाल

AJ डेस्क: शनिवार की सुबह एक इसीएलकर्मी की इलाज के दौरान धनबाद स्थित एशियन जालान अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 49 वर्षीय इसीएलकर्मी संजय कुमार सिंह 26 अप्रैल को तबियत खराब होने पर यहां इलाज के लिए भर्ती हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि भर्ती होते ही अस्पताल प्रबंधन ने डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिया था, बावजूद इसके उनका जरूरी टेस्ट नहीं कराया गया। यही नहीं उनका कोविड जांच रिपोर्ट आए बगैर ही कोरोना का ट्रीटमेंट और दवा शुरू कर दिया गया।

 

 

परिजनों ने अस्पताल पर मरीज के साथ लापरवाही बरतकर जान लेने का आरोप भी लगाया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना धनबाद थाना को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 26 अप्रैल को ही जांच आदि के नाम पर डेढ़ लाख रुपया जमा करा लिया गया था, तो फिर अब तक क्यों जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दूसरे मरीजों के साथ भी अस्पताल प्रबंधन इसी तरह का व्यवहार कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »