मजदूर दिवस: यूथ इंटक ने झारखण्ड के सभी जिलों में मास्क व सेनिटाइजर बांटा

AJ डेस्क: 1 मई यानि मजदूर दिवस के मौके पर यूथ इंटक ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में करोना नियमों का पालन करते हुए श्रमिकों के बीच मास्क, सेनिटाइजर और खाद्य पदार्थ का।

 

 

इस मौके पर यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने कहा कि कोई भी देश या समाज तभी तरक्की करता है जब वहां के संस्था और उद्योग कामयाबी की नई-नई बुलंदियों को छूता है और उन संस्थान एवं उद्योग के कामयाबी के पीछे मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। किसी भी कामयाबी के पीछे उनका बहुत बड़ा हाथ होता है। कामगारों के बिना कोई भी औद्योगिक ढांचा खड़ा नहीं हो सकता है।

 

 

उन्होंने कहा कि आज इस भीषण महामारी में भी श्रमिक करोना वॉरियर्स/ फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर 24 घंटे सेवा में लगे हुए हैं। चाहे वह स्वास्थ सहिया हो, नर्स हो, वार्ड बॉय हो, आंगनबाड़ी सेविका हो, एंबुलेंस ड्राइवर हो, फल सब्जी बेचने वाले विक्रेता या कोई अन्य मजदूर हो।श्रमिकों के बिना आज के युग में कुछ भी सम्भव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि हमारी केंद्र सरकार इन श्रमिकों को अहमियत देने के बजाय पूंजीपतियों को तरजीह दे रही है। किसान पिछले कई महीनों से अपनी मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं पर केंद्र सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है।

 

 

रवि चौबे ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमारे घर की साफ सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखने वाले मजदूरों पर विशेष तौर पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों को सरकारी नियोजन, पीएफ और ईएसआई का लाभ सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि झारखंड प्रदेश में जितने भी इंडस्ट्रियल एरिया (जियाडा) हैं, वहां जगह जगह पर श्रमिकों के लिए शौचालय का निर्माण हो, दाल-भात केंद्र की स्थापना हो। जिससे गरीब श्रमिक साथियों के परिवारों को भोजन मिल सके।

 

 

उनके आराम के लिए शेड बनवाए जाए और बड़ी-बड़ी उद्योगों के मदद से उनके सीएसआर फंड के माध्यम से इस महामारी के समय अस्थाई करोना जांच केंद्र, टीकाकरण केंद्र, हेल्थ सेंटर और बेड की व्यवस्था कराई जाए। सरकार श्रमिकों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए उनको कोरोना का टीका दिलवाने का काम करें। क्योंकि श्रमिक हैं तो हम हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »