आखिरकार नन्दीग्राम से विजयी हुई ममता बनर्जी, सुवेन्दु को 12 सौ वोट से हराया

AJ डेस्क: नंदीग्राम सीट से टीएममी सुप्रीम ममता बनर्जी जीत गई हैं। कड़े मुकाबले में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हराया है। ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच अंतिम राउंड में मुकाबला काफी रोचक एवं कांटे का रहा। नंदीग्राम सीट पर मतगणना शुरू होने के बाद से अधिकारी ने ममता पर बढ़त बनाई हुई थी। एक समय अधिकारी ममता पर निर्णायक बढ़त बनाते हुए दिखे लेकिन जैसे-जैसे मतगणना अंतिम दौर की तरफ पहुंची वैसे-वैसे अंतर कम होता गया। अधिकारी 2016 का विधानसभा चुनाव इसी सीट से जीता था और उन्होंने दावा किया था कि इस बार वह ममता बनर्जी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराएंगे।

 

 

भबानीपुर को छोड़ नंदीग्राम से लड़ा चुनाव-

मुख्यमंत्री ममता ने अपनी भबानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि, उनके इस फैसले को कई चुनावी विश्लेषकों ने सही नहीं बताया। भाजपा और अधिकारी को चुनौती देने के लिए ममता ने इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा में शामिल होने से पहले अधिकारी टीएमसी में थे और वह ममता के करीबी सहयोगियों में से एक थे। टीएमसी छोड़ने के बाद उन्होंने ममता बनर्जी पर टीएमसी में भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »