इंटक के 75 वां स्थापना दिवस पर यूथ इंटक ने किया वृक्षारोपण

AJ डेस्क: सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के 75 वां स्थापना दिवस बोकारो स्थित सेक्टर 5 में युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कोरोना महामारी को देखते हुए साधारण तरीके से पौधारोपण और इंटक का झंडा तोलन कर मनाया गया।

 

 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने कहा कि आज के इस महामारी में हम ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इसका मुख्य कारण प्राकृतिक संसाधनों से दूर होना है। अतः हम ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और आज जो हमारे समाज के सेवक हैं जो कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे हैं उनको भी मदद करने का संकल्प लें।

 

 

इस मौके पर सभी युवा इंटक के कार्यकर्ताओं ने इंटक के पुराने नेतागण को याद किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज के इस विकट परिस्थिति में भी हमारे शीर्ष नेता मजदूरों गरीबों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह अपने आप में युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का काम कर रही है। आज स्थापना दिवस पर झारखंड के सभी जिलों में यूथ इंटक ने वृक्षारोपण और श्रमिकों के बीच राशन वितरण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रमोद कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष बटुक मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »