सेंट्रल हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

AJ डेस्क: धनबाद के जगजीवन नगर स्थित BCCL के सेंट्रल अस्पताल में सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवानों ने अस्पताल में मोर्चा संभाला।

 

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि तबीयत बुगड़ने पर उन लोगों ने लोदना कोलियरी में पदस्थापित बीसीसीएल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन यहाँ के चिकित्सकों ने मरीज को देखना तक जरूरी नहीं समझा। नर्स के भरोसे मरीज का इलाज हुआ। सोमवार सुबह परिजनों ने मरीज को खाना खिलाया और बात भी की। इसके बाद नर्स के द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मरीज की मौत हो गई।

 

 

इतना ही नही इसके बाद वार्ड में ताला लगा दिया गया और मरीज के परिजनों को बाहर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था में लापरवाही बरते जाने की वजह से ही मरीज की मौत हुई है। मरीज के परिजन का यह भी कहना है कि देर रात भी एक मरीज की लापरवाही से मौत हुई थी, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »