प.बंगाल में हिंसा के खिलाफ बाघमारा विधायक ने परिवार संग दिया धरना

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर टीएमसी कार्यकर्ता के बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को भाजपा विधायक ढुलु महतो ने अपने परिवार संग अपने निवास स्थान पर ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया। साथ ही इस धरना के माध्यम से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

 

 

इस दौरान भाजपा विधायक ढुलु महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालयों पर हमला, कार्यकर्ताओं की हत्या व महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने घर छोड़कर भागने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सत्ता आने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया है। वहाँ संवैधानिक तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। ऐसे में वहां संविधान के अनुच्छेद-356 का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

 

 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल के लगभग सभी हिस्सों से आगजनी, हत्या, बलात्कार, लूटपाट, मारपीट आदि का घटनाएं सामने आ रही हैं।  निजी सम्पतियों के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इतना सब होने के बावजूद राज्य सरकार पुलिस को जरूरी कदम उठाने का निर्देश नहीं दे रही है। राज्य सरकार अपनी संवैधानिक दायित्व का पालन नहीं कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर गलत मानसिकता रखने वालो पर कड़ी से कड़ी कारवाई हो, इसलिए आज इस सांकेतिक धरणा के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करता हूँ।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »