झारखण्ड में 31 मई तक लॉक डाउन, सख्ती बढ़ेगी, बाहर से आने वालों की होगी जांच

AJ डेस्क: झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। वहीं इससे पहले झारखंड में 22 से 29 अप्रैल और फिर 29 अप्रैल से 6 मई तक 6 चरणों में लॉकडाउन लगाया गया था।

 

 

मुख्यमंत्री की अध्‍यक्षता में राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर आपदा प्रबंधन की अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। सूत्रों की माने तो इस दौरान सरकार की तरफ सख्ती और बढ़ाई जा सकती है। झारखंड सरकार राशन कार्ड धारकों और गरीबों को मुफ्त में राशन देने का फैसला ले सकती है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी में जुटी हेमंत सरकार शादी-विवाह के लिए नए नियम बना सकती है।

 

 

जारी आदेश में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही 7 दिनों तक सरकारी क्वारंटाइन में रहना होगा। इसके बाद रैपिड एंटीजन टेस्ट ( RAT) किट से कोरोना टेस्ट किया जाएगा। निगेटिव आने पर घर जाने की इजाजत दी जाएगी।

 

 

झारखंड सरकार के आदेश के मद्देनजर धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। धनबाद रेलवे स्टेशन और झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। धनबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग रेल मार्ग से दूसरे प्रदेशों से आते हैं। यहां पहले से ही बाहर से आने वालों की कोरोना जांच की जा रही है। अब सरकार के आदेश के बाद सख्ती और बढ़ाई जाएगी। इसी तरह झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा मैथन और चिरकुंडा में भी जांच शिविर लगाया गया है। अब जांच के बाद बाहर से आने वालों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »