बाइकर्स गिरोह ने महिला के गले से 2 लाख का चैन छीना

AJ डेस्क: गुरुवार को धनबाद में एक बार फिर बाइकर्स गिरोह का आतंक देखने को मिला। इस बार बाइकर्स गिरोह का निशाना खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) से सेवानिवृत्त विजय कुमार की पत्नी निरुपमा बनी। जिनके गले से करीब दो लाख रुपये की सोने की चैन छिनतई कर बाइकर्स गिरोह के अपराधी नौ दो ग्यारह हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शीतल समुन्द्र अपार्टमेंट में अपने पति के साथ रह रही निरुपमा आज सुबह किसी काम से अपने फ्लैट से बाहर निकली थी। वह पैदल ही अपार्टमेंट परिसर से अभी बाहर निकल ही रही थी कि तभी वहाँ पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने का चैन छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक छिनतई करने वाले दोनों अपराधी फरार हो चुके थे।

 

 

घटना के बाद उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी सरायढेला थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और अपराधियों की खोज बिन शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी आर रामकुमार और एएसपी मनोज स्वर्गियरी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »