CM हेमंत सोरेन के फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला झरिया का युवक गिरफ्तार

AJ डेस्क: झरिया के एक युवक को CM हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया एकाउंट ‘फेसबुक’ पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने सम्बंधित आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक का नाम पिंटू कुमार बताया जाता है और उसने गोधरा कांड को लेकर CM को एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

 

 

बताया जाता है कि यह पोस्ट करने के साथ ही पुलिस की साइबर सेल एक्टिव हो गई और कुछ समय में ही उस युवक के ठिकाने का पता लगाते हुए मामला झरिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद तुरंत ही झरिया पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई। जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं युवक ने अपने कार्यो को लेकर क्षमा मांगते हुए कहा है कि उसने यह पोस्ट मजाक में किया था। उसे इसकी गंभीरता का तनिक भी अंदाजा नही था। वह युवक पुलिस के सामने बार बार अपनी गलतियों को लेकर क्षमा मांगते देखा गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »