ईद के मौके पर इंसानियत का परिचय देते हुए युवाओं ने जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा

AJ डेस्क: ईद के अवसर पर नौजवान कमिटी पुराना बाजार ने मानवता का एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए 6 ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लो मीटर और आक्सीमीटर जरूरतमंदों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया। इस दौरान पुराना बाजार चेंबर के पूर्व अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब खान ने बताया कि जब ईद के मौके पर नए कपड़े से ज्यादा कफन बिक जाए तो ईद कैसे मनाई जा सकती है। इसलिए इस मार्मिक दर्द को महसूस करते हुए बड़ी शिद्दत से अपने हिस्से की इंसानियत निभाने की कोशिश मुस्लिम समाज के युवाओं ने की है।

 

 

उन्होंने बताया कि उनकी सामाजिक संस्था नौजवान कमिटी पुराना बाजार के युवाओं ने यह तय किया था कि आज ईद के मौके पर ईद की खुशियां मनाने से ज्यादा जरूरी है इस वैश्विक महामारी में अपनी इंसानियत निभाने की। उसी निर्णय के अनुसार आज छह जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीमीटर जरूरतमंद के लिए निशुल्क सेवा देने हेतु अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन जामा मस्जिद पुराना बाजार धनबाद के सदर मोहम्मद अफजल खान को सौंपा गया है।

 

 

 

 

 

 

जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद अफजल खान ने मुस्लिम समाज के युवाओं और नौजवान कमिटी पुराना बाजार की पहल की सहाराना की और कहा कि आज देश मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। हमें एकजुट होकर कोरोना से लड़ना है और जीतना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो तो वह निशुल्क अंजुमन से ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

मौके पर पुराना बाजार जामा मस्जिद के सदर अफजल खान, पुराना बजाज चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान, इम्तियाज अहमद, इमरान खान, तनवीर अंसारी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »