TMC पर गिरा गाज: CBI ने ममता के चहेते मंत्री, विधायक व पूर्व मेयर को गिरफ्तार किया

AJ डेस्क: विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न घोटालों को लेकर आरोपों में घिरी ममता बनर्जी और उनके मंत्रियों पर आरोप लगाते रही बीजेपी के बाद अब सीबीआई ने उनके मंत्रियों और नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई ने मंत्री सुब्रत मुखर्जी, मंत्री फिरहाद हकीम, पूर्व मेयर शोभन चटर्जी और एमएलए मदन मित्रा को गिरफ्तार कर लिया है और आज उनके खिलाफ चार्जशीट दायर किया जाएगा।

 

 

सोमवार सुबह सीबीआई की टीम इन नेताओं के घर पर गईं। सीबीआई के साथ सेंट्रल फोर्स के जवान भी थे और इन लोगों को सीबाईआई के अधिकारी निजाम पैलेस ले आए हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि जब राज्य विधानसभा का सत्र शुरू नहीं हुआ था तभी हकीम के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उस समय नियमानुसार राज्यपाल की अनुमति की आवश्यकता थी और गवर्नर जगदीप धनखड़ ने इसकी अनुमति पहले ही दे दी है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति की जरूरत नहीं है।

 

 

गौर हो कि 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने नारद स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया था। इस में सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के कई बड़े नेता कैमरे के सामने घूस लेकर एक फर्जी कंपनी को कारोबार में मदद करने का आश्वासन देते नजर आए थे। इनमें ये सारे नेता शामिल थे। एक फर्जी कंपनी के सीईओ बने नारद न्यूज़ पोर्टल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैथ्यू सैमुअल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में हकीम का जो वीडियो सामने आया था उसमें इन नेताओं को रुपए लेते दिखाया गया था।

 

 

बात दें कि पिछले पांच सालों से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही थी लेकिन अभी तक कोई बड़ी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके अलावा इस स्टिंग ऑपरेशन में तत्कालीन तृणमूल के कई बड़े नेता फंसे थे। जिसमें मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं जो फिलहाल बीजेपी के नेता हैं। शुभेंदु अधिकारी राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। इसपर तृणमूल कांग्रेस लगातार आरोप लगाती है कि इस मामले में बीजेपी में जा चुके नेताओं के खिलाफ सीबीआई कोई एक्शन नहीं लेती।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »