चेम्बर ऑफ कॉमर्स के शिविर में 18 यूनिट रक्तदान
AJ डेस्क: पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को हीरापुर स्थित विवेकानंद चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सह धनबाद जिला चेंबर महासचिव अजय नारायण लाल, धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव चौरसिया, हटिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव श्रीकांत अग्रवाल, धनबाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव विनोद अग्रवाल एवं पवन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विकास अग्रवाल, सुमित मित्तल, नितेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, साकेत मित्तल एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
