CM से किया गया अनुरोध हुआ बेकार, प्रेमिका की हो गयी शादी, ट्वीट कर बयां किया दर्द

AJ डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले जब लॉकडाउन-2 की घोषणा की तो इस दौरान एक युवक ने उन्हें ऐसा ट्वीट किया जो देखते- देखते वायरल हो गया। दरअसल पंकज कुमार गुप्ता नाम के शख्स ने ट्वीट करते हुए सीएम नीतीश के सामने ऐसी मांग रख दी जिससे हर कोई हैरान हो गया। शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शादी विवाह पर भी रोक लगा देते तो 19 मई को गर्लफ्रेंड की होने वाली शादी भी रूक जाती।

 

 

 

 

 

इससे पहले पंकज ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘नीतीश कुमार जी…

मेरी गर्लफ्रेंड मेरी नही हो पाई आज हम ग्रेजुएट होकर भी बेरोजगार है और मेरी गर्लफ्रेंड के पापा को चाहिए था सरकारी नौकरी वालाः लड़का इसी वजह से मुझे रिजेक्ट कर दिए 19 मई को मेरी गर्लफ्रेंड की शादी है। सर प्लीज कुछ ऐसा कीजिए कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे और उसकी प्रेमिका उसे दूर ना हो।’

 

 

नव्या कुमारी ने किया रिप्लाई-

पंकज के इस ट्वीट पर नव्या कुमारी नाम की एक यूजर का रिप्लाई भी आया जिसे लोग पंकज की प्रेमिका मान रहे थे। नव्या ने लिखा, ‘पंकज तुमको हम कितना बोले थे, कहीं दूसरे राज्य में चले जाओ नौकरी के लिए। नीतीश कुमार नौकरी नहीं देना चाहते हैं और बीजेपी वाले प्रेमी जोड़ा को एक नहीं होने देना चाहते। हम दोनों का हाय लगेगा नीतीश को पंकज। तुम खुस रहना, ध्यान रखना और दवाई समय से खाना।’ हालांकि पंकज ने इसका रिप्लाई करते हुए लिखा, बहन आप कौन हैं?

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »