आपदा में अवसर: PDS का 17 क्विंटल चावल जब्त, काला बाजारी का मामला

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी करोना को अवसर बनाते हुए पीडीएस माफिया जमकर चावल और गेहूं की कालाबाजारी करने में जुटे हैं। पीडीएस दुकान से बिचौलिए माल दूसरे जगह लेजाकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। शुक्रवार को धनबाद में पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का खुलासा किया। दरअसल झरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झरिया थाना क्षेत्र के कोरीबांध से राजकुमार तांती और पन्नालाल साव नामक व्यक्ति दो व्यक्ति छोटा हाथी वाहन में प्लास्टिक की बोरी में चावल पलटी कर कही ले जा रहा है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने वाहन को पकड़ा और जब्त कर बस्ताकोला पीओपी ले गई।

 

 

इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी खाद आपूर्ति विभाग को दिया। इसके बाद एमओ के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एमओ निर्मल सिंह ने बताया कि छोटा हाथी में पीडीएस का चावल छोटी बोरियों में पलटी कर लोड किया हुआ है। चावल वजन करीब 17 क्विंटल है। उन्होंने बताया कि मामले में झरिया के पन्नालाल साव नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। पूरे मामले की जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »