टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने CS को दिया 1125 टेस्टिंग किट

AJ डेस्क: कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय, धनबाद को 1125 रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग (रैट) किट प्रदान किया। इस दौरान डॉ बी पात्रा, मेडिकल ऑफिसर, होम्योपैथी, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील फ़ाउंडेशन और धनबाद के सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास मौजूद रहे।

 

 

यह मेडिकल सहयोग टाटा स्टील द्वारा जिला प्रशासन को प्रदत्त आरएटी किट सहयोग की तीसरी कड़ी है। एक विशेष पहल के तहत जिला प्रशासन ने टाटा स्टील से हर संभव चिकित्सीय सहयोग का आह्वान किया है, ताकि सभी मोर्चे पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को प्रबंधित किया जा सके। दूसरी ओर, टाटा स्टील भी सुनिश्चित कर रही है कि इस चुनौती भरे समय में समुदाय के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके। टाटा स्टील झरिया डिवीजन अब तक कुल 10 हजार आरएटी किट सिविल सर्जन कार्यालय को प्रदान कर चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »