झरिया में गिरा आफत रूपी ठनका, दो बच्चों ने गवाई जान

AJ डेस्क: शुक्रवार की शाम कोयलांचल धनबाद में आसमान से बारिश के साथ आफत बरसी। दरअसल यहाँ देर शाम हुई बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों ही बच्चे बारिश के दौरान खेल रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली ने इन्हें अपने चपेट में ले लिया।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि झरिया थाना क्षेत्र के बंद आरएसपी कॉलेज परिसर में बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बच्चे कही छिपने का प्रयास करते उससे पूर्व ही वहाँ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चपेट में दो बच्चे आ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ठनका गिरने से मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर थी। जिसे लेकर परिजन अस्पतालपहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उस बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया।

 

 

मृतकों में माडा कॉलोनी निवासी माडा कर्मी अरुण सिंह के 9 वर्षीय पुत्र प्रिंस सिंह एवं भगतडीह में किराए के मकान में रह रहे मनोज राम का 12 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार शामिल है। वहीं घटना के बाद से परिजनों के चित्तकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »