स्व राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस ने सफाईकर्मियों के बीच बांटा पी पी ई किट

AJ डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने नगर निगम के सफाई कर्मियों के बीच पीपीई किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल मे सफाई कर्मी फ्रंटलाइन वारियर्स की भूमिका निभा रहे है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। ऐसे में अपने कार्यो को सक्रियता के साथ अंजाम दे रहे सफाई कर्मी खुद को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर पाए इसके लिए उनके बीच पीपीई किट का वितरण किया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त से भी आग्रह करते हुए कहा कि निगम में कार्यरत तमाम सफाई कर्मियों के बीच कोरोना से बचाव को लेकर पीपीई किट उन्हें उपलब्ध कराए जाए।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »