झरिया में पानी को लेकर दो गुटों के बीच भिड़ंत, पथरबाजी और लाठी चला

AJ डेस्क: पीट वाटर कनेक्शन डायवर्शन को लेकर शनिवार को धनबाद के झरिया में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों और से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। जिसमें दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। फिलहाल मौके पर कई थानों की पुलिस कैम्प की हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना में पीट वाटर कनेक्शन डायवर्शन को लेकर पास के ही दो मोहल्ले के दर्जनों लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। दोनों तरफ के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे, ईंट और पत्थरों हमला कर दिया। जिससे दोनों तरफ के करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए है। वहीं घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। फिलहाल दोनों ओर से तनाव व्यापत है। वहीं हालात को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »