गिरिडीह के सरिया में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, 10 लाख का शराब जब्त

AJ डेस्क: सरिया थाना क्षेत्र के बडकी लुतियानो गांव में चल रहे नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री में शनिवार को सरिया पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 10 लाख रुपए कीमत की एक हजार लीटर नकली शराब समेत शराब बनाने वाले उपकरण को जब्त किया गया। यह जानकारी सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने दी। हालांकि, इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक कौन है, कितने लोग मिलकर ये काम कर रहे थे, इसकी तहकीकात की जा रही है।

 

 

नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बडकी लुतियानो में बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब बनाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन करने के बाद एक टीम बनाई गई। इस टीम द्वारा शनिवार को मौके पर पहुंच छापेमारी की गई।

 

 

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा एक सौ कार्टून, तीन हजार शराब की खाली बोतल, 24 पेटी बोतल में भरी शराब, तीन ड्राम स्प्रिट और दस टंकी में लगभग एक हजार लीटर तैयार शराब, एक 5 हजार लीटर पानी टंकी, मोटर समेत शराब बनाने वाले अन्य उपकरण, पैकिंग का समान बरामद किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »