संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए तैयार है प्रखंड के आईसोलेशन सेंटर

AJ डेस्क: ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने तथा संक्रमित मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, उमा शंकर सिंह के निर्देशानुसार आइसोलेशन सेंटर मरीजों के उपचार के लिए तैयार है। आइसोलेशन सेंटरों में उपायुक्त द्वारा जारी चेक लिस्ट के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

 

 

प्रत्येक आइसोलेशन सेंटर में प्रवेश और निकास के लिए ट्राइएज एरिया, टेबल, कुर्सियाँ, स्टेशनरी, प्रवेश और निकास का ब्यौरा, आवश्यक दवाओं, उपकरण और अन्य सामान को सुरक्षित रखने के लिए अलमीरा की व्यवस्था की गई है।

 

 

साथ ही मरीजों के लिए आरओ या पानी का गैलन, पर्याप्त संख्या में शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, नर्सिंग स्टेशन, वार्ड में बेड, ऑक्सिजन सिलेंडर, गद्दा, लाइट, पंखे सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »