कबाड़ में छिपाकर ले जा रहे 12 सौ किलो तांबा को तीसरा पुलिस ने किया जब्त

AJ डेस्क: धनबाद की तीसरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात झरिया से बलियापुर की ओर जा रही एक पिकअप वैन को पकड़ा। वैन में 1200 किलो अवैध तांबा लदा हुआ था। जिसे पुलिस ने वैन सहित जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ने वाहन चालक कालू यादव को भी गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस ने बताया कि उक्त वाहन को जब रोका गया तो उसपर पलास्टिक आदि के कबाड़ लदे हुए थे। जो सामने से नजर आ रहा था लेकिन जब पुलिस ने वाहन से प्लास्टिक के कबाड़ को हटाया तो उसके नीचे 1200 किलो वजन का अवैध तांबा व स्क्रैप छुपा कर रखा गया था। इसके बाद मौके से गिरफ्तार वाहन चालक से पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला कि झरिया बनियाहीर स्थित धर्मेंद्र साव के कचरा गोदाम से पूरा माल लोड किया गया था जो पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

 

 

तीसरा थानेदार बालाजी राजहंस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रात्रि में एक वाहन कबाड़ की आड़ में चोरी का लोहा, तांबा, पीतल आदि खपा रहा है। जिसके बाद तैयारी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक व कचरा गोदाम के मालिक की जानकारी ली जा रही है। जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। वहीं मौके से गिरफ्तर वाहन चालक कालू यादव की कोरोना जांच के बाद उसे धनबाद जेल भेज दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »