सड़क पर सरेआम महिला को अर्ध नग्न करके पीटा, थाना में चीख चीख कर बता रही आप बीती

AJ डेस्क: धनबाद की बैंक मोड़ थाना पुलिस उस वक्त असहज हो गई जब एक महिला अर्धनग्न अवस्था मे ही थाने पहुंच गई। महिला करीब 25 वर्ष की थी और उसने अपने बदन को एक बेड शीट से ढक रखा था। महिला रो रही थी और बीच-बीच में अपने साथ हुए ज्यादतियों के लिए चीख भी रही थी।

 

 

महिला ने थाने में बताया कि शनिवार की रात उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए उसके बदन का सारा कपड़ा फाड़ दिया। और ये सब बीच सड़क पर हुआ। महिला ने कहा कि उसके चार बच्चे है और वह कबाड़ चुनकर अपना और अपने बच्चों का पेट पालती है। महिला ने कहा कि उसे न सिर्फ मारापीटा गया है बल्कि बीच सड़क पर उसे बेइज्जत भी किया गया है।

 

 

उक्त महिला के साथ एक युवक भी थाने पहुंचा था। उसने बताया कि मेडिकल स्टोर के लोगों ने उक्त महिला के साथ मारपीट करते हुए उसका कपड़ा फाड़ दिया। महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उसके साथ ऐसा घिनौनी हरकत करने वाले लोगों को थाने से ही जाने दिया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »