बोकारो थर्मल : पुलिया के नीचे से 15 KG का केन बम बरामद

AJ डेस्क: बोकारो के बेरमो अनुमंडल स्थित कुरपनिया-बोकारो थर्मल मेन रोड पर एक पुलिया के नीचे से सोमवार को लगभग 15 किलो का केन बम बरामद किया गया। जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने बम को डिफ्यूज कर दिया है। माना जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिया को उड़ाने के मकसद से इस बम को रखा था।

 

 

बम रखे होने की सूचना पर सुरक्षाबल फौरन मौके पर पहुंचे और पुलिया के करीब 400 मीटर पहले ही लोगों को रोक दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते की मदद से केन बम को डिफ्यूज किया गया।

 

 

बताते चलें कि लगभग 15 साल पहले नक्सलियों ने सीसीएल के खासमहल परियोजना स्थित सीआईएसएफ कैंप में हमला करते हुए पुलिस प्रशासन को रोकने के लिए पुलिया उड़ा दिया था। इस पुलिया को बाद में बनाया गया। फिलहाल किसी भी नक्सली व उग्रवादी संगठन ने केन बम रखने में अपनी जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »