गुमला के जंगल मे हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया

AJ डेस्क: गुमला के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मड़वा जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। जबकि उसके बाकी साथी जवानों को भारी पड़ता देख मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सली के पास से एक देशी रायफल भी बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में आईईडी बम, गोली समेत नक्सली साहित्य व दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है।

 

 

मुठभेड़ में जिला पुलिस, सैट के जवान, झारखंड जगुवार व सीआरपीएफ की टीम शामिल थी। पुलिस ने मारे गए नक्सली के शव को बरामद कर लिया गया है। हालांकि उसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में सक्रिय बुद्धेश्वर उरांव के दस्ते से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है।

 

 

इस संबंध में बताया जा रहा है कि जंगल में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर सुरक्षा बल यहां पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी बीच नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग की और एक नक्सली को मार गिराया। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »