यूथ इंटक ने सेक्टर 5 में असहाय परिवार के बीच बांटा कच्चा राशन

AJ डेस्क: सोमवार को यूथ इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मिली गोप, जो परिचारिका का काम करती है। उन्होंने सेक्टर 5 में गरीब असहाय परिवार के बीच कच्चा राशन बांटकर सहयोग किया। इस दौरान एक ऐसे परिवार की भी मदद की गई 8 दिन पहले ही एक मात्र कमाने वाली अपनी बेटी को खो (मौत) दिया है और अब इस परिवार में केवल वृद्ध दिव्यांग माता-पिता ही बचे हैं।

 

 

इस दौरान युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने उस बुजुर्ग माता-पिता को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने मिली गोप की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के जमाने में इस तरह का नेक कार्य करना बहुत ही दिलेरी की बात है और खुद आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होते हुए भी मिली जिस प्रकार से सेवा कर रही है वह एक दुसरो के लिए एक प्रेरणा दायक साबित होगा।इस मौके पर बटुक मिश्रा, आनंद लाल, उर्मिला, वरुण आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »