डर्टी खेल: एम्बुलेंस में मरीज के जगह शराब को हो रही थी ढुलाई, ASP ने खदेड़ कर पकड़ा

AJ डेस्क: एक ओर जहां कोरोना काल मे लोग एक अदद एम्बुलेंस के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे है वहीं दूसरी ओर अवैध धंधेबाज इस आपदा को अवसर बना एम्बुलेंस से अवैध शराब की तस्करी करने में जुटे हैं। मंगलवार को धनबाद पुलिस ने एक ऐसे ही एम्बुलेंस को पकड़ा है। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब छुपा कर तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा था।

 

 

जानकारी के अनुसार आज एक मारुति इको एंबुलेंस JH10Y 8641 पुलिस लाइन की ओर से तेज गति से सेंट्रल हॉस्पिटल की ओर जा रही थी।इसी दौरान एम्बूलेंस पर एएसपी मनोज स्वर्गियार की नजर पड़ी। एएसपी ने शक के आधार पर तेज गति से जा रही एम्बुलेंस को पीछा कर जगजीवन नगर बालाजी मंदिर के पास पकड़ लिया। इसके बाद जब एंबुलेंस की तलाशी ली गई तो एम्बुलेंस में मरीज के जगह उसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें लदी थी।

 

 

 

 

 

जिसके बाद एएसपी मनोज स्वर्गीयार ने कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी लदे एम्बुलेंस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसे सरायढेला थाना के हवाले कर दिया गया। जहाँ एम्बुलेंस के साथ पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »