माल लदान में धनबाद रेल मंडल पुनः प्रथम स्थान पर

AJ डेस्क: धनबाद रेल मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय रेल में एक बार पुनः प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम 02 माह अर्थात अप्रैल एवं मई, 2021 में की गई माल ढुलाई से प्राप्त हुआ है।

 

 

अप्रैल एवं मई, 2021 में धनबाद मंडल द्वारा भारतीय रेल के सभी मंडलों की अपेक्षा सर्वाधिक माल लदान करते हुए कुल 26.69 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई। यह लदान पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के प्रथम 02 माह (अप्रैल एवं मई, 2020) में की गई माल ढुलाई से 66.46 प्रतिशत अधिक है। माल ढुलाई के साथ-साथ इससे प्राप्त होने वाली आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष (2021-22) के प्रथम 02 माह में माल ढुलाई से 3491 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। यह आय पिछले वित्त वर्ष ( 2020-21) की समान अवधि में प्राप्त आय की तुलना में लगभग 120 प्रतिशत अधिक है।

 

 

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने धनबाद मंडल की इस गौरवमयी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया एवं कहा कि कोरोना की इस कठिन परिस्थितियों के बावजूद माल ढुलाई में यह प्रदर्शन हमारे रेलकर्मियों की कर्तव्य के प्रति लगनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल सहित सभी अधिकारियों एवं, कर्मचारियों को बधाई दी। महाप्रबंधक ने कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को और गति प्रदान करने में सहायक होगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »