झरिया के कुख्यात का एक ट्रक कोयला जब्त, पुलिस कर रही जांच

AJ डेस्क: धनबाद पुलिस ने रविवार गुप्त सूचना के आधार पर एक और अवैध कोयला लदे ट्रक को खदेड़ कर पकड़ा है। यह कोयला झरिया के किसी अवैध कोयला व्यापारी का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कोयला लदे ट्रक को उसके चालक के साथ जब्त कर सरायढेला थाने के सुपुर्द कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झरिया थाना क्षेत्र का कोयला कारोबारी जिसका नाम कपूरी बताया जा रहा है वह रोजाना 3 से 4 ट्रक अवैध कोयला झरिया से निकाल कर विभिन्न क्षेत्रों में खपा रहा है। जिसके बाद धनबाद पुलिस की आलाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। जिसने आज सुबह धैया के आगे कोयला लदे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक के साथ उसका चालक पप्पू कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

 

पुलिस उक्त ट्रक और उसके चालक को सरायढेला थाना ले गई। जहाँ चालक से पूछताछ जारी है। पूछताछ के क्रम में चालक ने बताया है कि उक्त ट्रक झरिया के किसी भारद्वाज के है, जबकि उसपर लदा कोयला झरिया के कपूरी का। फिलहाल पुलिस ट्रक और उसपर लदे कोयले के कागजातों की जांच करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »