थम नही रहा बाइक चोरी की घटना : सरायढेला क्षेत्र से फिर बाइक चोरी (देखें लाइव चोरी)

AJ डेस्क: धनबाद में इन दिनों बाइक चोरी की घटना चरम पर है। हर रोज बाइक चोरी के नए-नए मामले सामने आ रहे है। धनबाद में यह वारदात कही भी, कभी भी और किसी के भी साथ घट सकती है। आलम यह है कि लोग शहर में कही भी बाइक लगाने से पहले यह दस बार सोचते है की उनके वापस आने तक उनका बाइक यहाँ मिलेगा भी या नही। वैसे धनबाद पुलिस के लिए बाइक चोरी की वारदात किसी विशेष अपराध की श्रेणी में नही आता। तभी तो इन घटनाओं के पीड़ितों को पुलिस उनका बाइक सही सलामत ढूंढ निकालने का भरोसा दिलाने के बजाय उन्हें इस बात से आस्वस्त कराते है कि अब इस मामले में कुछ भी नही हो सकता। बस फॉर्मलिटी के लिए उनसे घटना की एक लिखित शिकायत ले ली जाती है। ताकि थाने के रजिस्टर में बाइक चोरी की गिनती आगे बढ़ाई जा सके। यह हम नही कह रहे, बल्कि पीड़ित खुद इस बात की गवाही दे रहे है।

 

 

वैसे तो हाल में अंजाम दी गई बाइक चोरी के अनगिनत मामले है, लेकिन आज हम आपकों उस बाइक चोरी के वारदात के बारे में बताने या यूं कहें कि दिखाने जा रहे है जो रविवार यानि कि कल दोपहर करीब तीन बजे सरायढेला स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड के सामने अंजाम दिया गया। जिसका वीडियो इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड नामक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है जो इस घटना का जीता जागता सबूत भी है।

 

देखें Video-

 

 

वीडियो में इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड के बाहर सीढ़ियों के नजदीक एक बाइक खड़ी नजर आ रही है, जो काले रंग की हीरो पैसन प्रो है। बाइक का नम्बर JH10AH 6929 है। बाइक के आसपास मास्क लगाए एक युवक भी टहलता हुआ दिख रहा है जो मोबाइल फोन पर किसी से बात करता नजर आ रहा है। शुरुआत में तो सब कुछ नार्मल लगता है, लेकिन कुछ ही पलों बाद वह शख्स मोबाइल को जल्दी से बंद कर अपने पॉकेट में रखता है और बड़ी ही फुर्ती से अपनी जेब से एक चाभी निकाल बाइक का लॉक खोलता है और देखते ही देखते बाइक को किक मार स्टार्ट करता है और वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है।

 

 

इस घटना के शिकार समीरण जो सदर थाना क्षेत्र हीरापुर के रहने वाले हैं, जो यहाँ सैमसंग कंपनी के लिए काम करते है उन्होंने बताया कि कोरोना काल में जिला प्रशासन द्वारा दो बजे तक ही दुकान खोलने का आदेश है। उसी आदेश के तहत रोज की ही तरह रविवार को भी दो बजे दुकान (इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड) का शटर डाउन कर दिया गया। इस बीच सभी कर्मी दुकान में सामान को सही जगहों पर रख दुकान बंद करने में व्यस्त थे। जब 3 बजे के करीब वह दुकान बंद होने पर घर जाने के लिए बाहर निकले तो उनकी बाइक अपने स्थान पर नही थी। इधर-उधर ढूंढने पर भी उनका बाइक कही नही दिखा। शक होने पर दुकान का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जांचा गया। जिसमें बाइक चोर का कारनामा साफ-साफ नजर आ गया।

 

 

समीरण ने बताया कि इसके बाद वो सीधे सरायढेला गोल बिल्डिंग स्थित पुलिस चेकपोस्ट पहुंचे और घटना की जानकारी दी। वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सरायढेला थाना जाने की सलाह दी। ताकि बाइक चोरी की घटना का निर्देष मिलने पर वह नाकाबंदी कर बाइक चोर को पकड़ने की कार्रवाई आगे बढ़ा सकें। इतना सुनते ही समीरण भागे-भागे सरायढेला थाना पहुंचे। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को समीरण ने बाइक चोरी की घटना की जानकारी दी। ताकि पुलिस फौरन कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बाइक चोरों के खिलाफ एक्शन ले, लेकिन पीड़ित समीरण को सरायढेला थाना से जो जवाब मिला वह निराश करने वाला था। समीरण अब जान चुके थे कि उनका बाइक मिलना नामुमकिन है।

 

 

समीरण के मुताबिक थाना में तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि बाइक चोर को पकड़ना अब मुश्किल है। बाइक चोरी की लिखित शिकायत के साथ गाड़ी के कागजात यहाँ जमा कर दीजिए। मामला दर्ज कर लिया जाएगा। इस दौरान पीड़ित समीरण ने अपने साथ लाय सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस को दिखाया, पर पुलिस के जवाब में कोई बदलाव नही दिखा। इसके बाद पीड़ित समीरण पुलिस के कहे मुताबिक बाइक चोरी की शकायत दर्ज करा अपने घर लौट गए।

 

 

बता दें कि करीब दस दिन पूर्व 25 मई को भी सरायढेला के न्यू बैंक कॉलोनी से जो इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर स्थित है, वहाँ से भी बाइक चोरों ने एक नई बाइक उड़ा ले गए थे। उस घटना में भी पीड़ित झरिया निवासी विनय को सरायढेला पुलिस ने कुछ ऐसा ही जवाब दिया था। मानो पुलिस ने बाइक चोरों के आगे घुटना टेक दिया हो।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »