बोकारो के अभिषेक का शव सुदामडीह रिवर साइड पर दामोदर में मिला

AJ डेस्क: धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह रिवर साइड स्थित दामोदर नदी के वासरी घाट में सोमवार को एक युवक का शव तैरता हुआ पाया गया। नदी घाट की ओर टहलने गए कुछ लोगों ने शव को देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर उसकी पहचान करने में जुट गई। जिसके बाद मृतक की पहचान बोकारो निवासी अभिषेक (22) के रूप में कई गई।

 

 

बताया जाता है कि शव मिलने के काफी देर बाद तक शव की पहचान नही हो सकी थी। इसी दौरान 3 जून से लापता बोकारो चास निवासी कुमार अभिषेक के परिजनों को युवक के शव मिलने की जानकारी मिली। जिसकके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे।

 

 

 

मृतक का फाइल फोटो

 

 

 

मृतक के फूफा ने बताया कि कपड़े से अभिषेक की पहचान हुई है। अभिषेक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वो 3 जून को अपने स्कूटी से घर से निकला था। स्कूटी तेलमच्चो पुल के पास खड़ी मिली थी। इसके बाद अभिषेक की काफी खोजबीन की गयी लेकिन वह कही नही मिला। आज जानकारी मिली कि एक शव दामोदर नदी में पाया गया है। पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »