भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष की जमीन हड़पने की कोशिश, रंगदारी की भी मांग

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के धनबाद जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल से रंगदारी की मांग की गई है। रकम नही देने पर उनकी जमीन जबरन हड़प लेने की धमकी दी गई है। इस बाबत भाजपा धनबाद जिला कोषाध्यक्ष व जेपी हॉस्पिटल के चेयरमेन प्रदीप मंडल ने सरायढेला थाना में गोविंदपुर निवासी परमानंद प्रसाद के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया है।

 

 

भाजपा नेता प्रदीप मंडल ने बताया कि सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बाईपास रोड में भाजपा जिला कार्यालय के पीछे उनका 2 बीघा पुस्तैनी जमीन है। उन्होंने गोविंदपुर निवासी परमानंद प्रसाद पर आरोप लगाते हुए बताया कि परमानंद मेरी उस जमीन को हड़पने की नीयत से अपने गुर्गों के साथ उक्त जमीन पर अचानक डोजरिंग का काम कराने लगा। उन्होंने बताया कि जब अपने जमीन पर जबरन कराए जा रहे डोजरिंग को रुकवाने के लिए वो अपने जमीन पर पहुंचे तो दबांगो द्वारा जान से मार देने की धमकी देते हुए उन्हें उल्टे पांव वहाँ से भाग जाने की नसीहत दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दबंगों द्वारा उनसे रंगदारी की मांग की गई। अन्यथा उनकी जमीन हड़प लेने की धमकी दी।

 

 

श्री मंडल ने बताया कि ज्ञात हो कि धनबाद जिला के कई इलाक़ों में गैर आबाद जमीन खरीद बिक्री का मामला प्रकाश में आ चुका है। जिसकी जांच प्रशासन कर रही है और परमानंद प्रसाद भी गैर आबाद जमीन खरीद बिक्री में संलिप्त है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »