बिहार : हाजीपुर के HDFC बैंक से एक करोड़ 19 लाख रु की लूट

AJ डेस्क: वैशाली जिले के हाजीपुर में लुटेरों ने गुरुवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया। HDFC बैंक खुलते ही लुटेरे अंदर दाखिल हुए और बैंक में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर 1 करोड़ 19 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है।

 

 

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, रोज की तरह बैंक अपने निर्धारित समय पर ही खुला। बैंक खुलते ही लुटेरे अंदर दाखिल हो गए। अंदर आते ही बैंक के गेट को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उन्‍होंने गन प्‍वाइंट पर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। लुटेरों ने सबकी नजरों के सामने बोरे और बैग में रुपए भरे। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि बैंक लूट की इस बड़ी रकम को लुटेरे बोरे में रखकर कंधे पर टांग कर भाग निकले हैं।

 

 

 

 

 

 

वारदात हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा स्थित HDFC बैंक में हुई है। वारदात के बाद आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। बॉर्डर भी सील कर दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का गृह निवास भी पास में ही है।

 

 

वारदात की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। SP मनीष और हाजीपुर के SDPO राघव दयाल मौके पर पहुंच गए हैं। वे पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं। SP मनीष ने कहा कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए सभी जिले के बॉर्डर को सील कर दिया गया है और पुलिस छापेमारी में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »