कोरोना संक्रमितों के लिए पी जी ब्लॉक में चला ‘जुम्बा क्लासेज’

AJ डेस्क: बुधवार को पीजी ब्लॉक में बिना लक्षण वाले या कम लक्षण वाले युवा मरीज़ों के लिए जूम्बा क्लासेज़ की शुरुआत की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) चंदन कुमार ने फीता काटकर किया। एडमिस्ट्रेटिव नोडल अधिकारी की पहल पर धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह द्वारा ब्लॉक में साउंड बॉक्स स्थापित किया गया है। इस दौरान मरीज योग गुरु और डॉक्टरों की देख रेख में संगीत की धुन पर योग करते नजर आए।

 

 

योग शिक्षिका श्वेता इसका संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि जुम्बा चूँकि एरोबिक फ़िट्नेस वाला इन्डो वेस्टर्न डांस है इसलिए इसके सभी लाभार्थियों की पहले ब्लड प्रेशर, पल्स, साँस की गति, 6 मिनट वॉक टेस्टिंग (इसमें मरीज़ का SpO2 तथा अन्य जाँच कर उसे 6 मिनट तक चलाया जाता है तथा पुन: उसकी जाँच की जाती है) जांच आवश्यक रूल से की गई।

 

 

 

 

 

 

 

योग शिक्षिका ने बताया कि अगर SpO2 का लेवल 2 से ज़्यादा घटता है उन्हें एहतियातन यह डांस तथा सूर्य नमस्कार नहीं कराया जा रहा है। पर वे प्राणायाम तथा पुस्तकालय का लाभ ले सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »