महंगाई के खिलाफ : पेट्रोल, डीजल, रिफाइन और सरसों तेल का बोतल टांग भ्रमण किया कांग्रेसी नेता ने

AJ डेस्क: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता इजहार अहमद बिहारी ने एक बार फिर से महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गले मे पेट्रोल-डीजल एवं सरसों तथा रिफाइन तेल की बोतलें लटकाकर स्टेशन रोड, रांगाटांड, श्रमिक चौक, कोर्ट रोड, कंबाइंड बिल्डिंग चौक आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर लगाएं जाने की मांग की।

 

 

उन्होंने कहा एक आम आदमी अब पेट्रोल खरीदने में असमर्थ हो चुका है। 100 रु प्रति लीटर पेट्रोल खरीदना मुमकिन नही रह गया है। एक आम आदमी अगर अपनी गाड़ी की टंकी फूल कराना चाहे तो उसे बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। यही हाल सरसों व रिफाइन तेल का है। जोकि प्रति लीटर 200 रु तक पहुँचने के कगार पर है। इस महंगाई ने गृहणियों के रसोई का बजट बिगड़ रखा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार महंगाई नियंत्रित करे ताकि आम आदमी को इस कमरतोड़ महंगाई से निजात मिले।

 

 

बता दें कि इजहार अहमद इससे पूर्व भी कई बार महंगाई के खिलाफ अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का काम कर चुके है। पिछले वर्ष जब प्याज का रेट 80 के पार पहुंच गया था तब भी उन्होंने गले मे प्याज की माला पहन कुछ इसी तरह से अनोखे अंदाज में सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »