अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : मंत्रालय ने देश के 75 स्थानों का चयन किया, झारखण्ड से धनबाद शामिल

AJ डेस्क: सोमवार, 21 जून को देश-दुनिया के साथ धनबाद में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। यह सातवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस है। कोरोना काल में मनाए जा रहे सातवें योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वेलनेस’ है। यानी स्वास्थ्य के लिए योग। इस दौरान संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम के लिए झारखंड में धनबाद को चुना गया। जहां अद्भुत योग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

 

 

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर धनबाद में खासा उत्साह देखा गया। कोरोना काल होने के बावजूद लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं थी। कोरोना संक्रमण की वजह बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम टी नहीं हुआ। लेकिन छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें धनबाद के सांसद पी एन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भाग लिया।

 

 

 

 

 

 

इस दौरान धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के समीप खुले मैदान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्त्वाधान में योग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसका संयोजन भारतीय लोक संस्थान ने किया और जिला योग संघ क्रीड़ा भारती ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग संघ के संयोजक चंदन सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योग कार्यक्रम में तीन योग प्रशिक्षक अरविंद कुमार, आरती शर्मा और कविता कुमारी मौजूद रही। इस कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगभ्यास किया।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारत मे कुल 75 स्थानों पर आयोजित किया गया है। जिसमें झारखंड में सिर्फ धनबाद का चयन किया गया। यह कार्यक्रम दो भागों में सम्पन्न हुई। पहला कार्यक्रम योगाभ्यास का था जो सुबह 7 बजे से 7:45 तक किया गया। जिसमें सभी प्रकार के प्राणायाम, आसान और धयान कराए गए। इस दौरान संस्कृत के कुछ मंत्रो को भी पढ़ा और उच्चारण कराया गया। जिससे पूरा वातावरण योगमय और पवित्र हो गया।

 

 

 

 

 

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला से आए कलाकारों ने नटुआ नृत्य जो मार्शल आर्ट और योग पर आधारित था प्रस्तुत किया। जिसमें दिखाया गया कि शरीर यदि स्वास्थ्य रहेगा तो आप शरीर से किस-किस तरह की क्रियाए कर सकते है। इसके साथ ही जिला योग संघ के द्वारा यहाँ विधिमिकल योगा प्रस्तुत किया गया जो काफी अद्भुत था। जिसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके अलावा शिव तांड़व का नृत्य और कला निकेतन के बच्चों के द्वारा भी एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »