अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : डॉ संजय व स्वेता मिश्रा ने डिजिटल प्लेटफार्म से योग का महत्व बताया
AJ डेस्क: आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना संकट के बीच इस बार कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअली ही संबोधित किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को ज्यादातर लोगों ने अपने घरों पर ही योग कर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया, साथ ही लोगों को योग के प्रति जागरूक भी किया। इसी क्रम में धनबाद के जानेमाने डॉक्टर दंपति डॉ संजय मिश्रा एवं उनकी पत्नी डॉ स्वेता मिश्रा ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने योग के फायदे भी बताए।
अंतरास्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर झरिया स्थित अपने आवास पर डॉ स्वेता मिश्रा एवं डॉ संजय कुमार मिश्रा ने योग वर्कशॉप कराया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से लोगो को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। डॉ मिश्रा ने मंत्र उच्चारण के साथ सेशन प्राम्भ किया। फिर योग के कई मुद्रा का अभ्यास करवाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को योग के प्रति जागरूक करना था। डॉ मिश्रा ने इस दौरान बताया कि अगर हम अपनी दिनचर्या में सिर्फ योग को जोड़ लेते है तो कई बीमारियों और मानसिक तनाव से आसानी से छुटकारा पा सकते है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने वर्चुअल संबोधन में कहा- ‘जब फ्रंटलाइन वॉरियर्स से, डॉक्टर्स से बात करता हूं तो मुझे बताते हैं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने योग को ही अपना सुरक्षा कवच बनाया है। डॉक्टरों ने योग से खुद को भी मजबूत किया और अपने मरीजों को जल्दी स्वस्थ करने में इसका उपयोग भी किया और आज अस्पतालों से ऐसी कितनी तस्वीरें आती हैं, जहां डॉक्टर, नर्सेस मरीजों को योग सिखा रहे हैं। तो कहीं मरीज अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। प्राणायाम, अनुलोम-विलोम जैसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज से हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम को कितनी ताकत मिलती है, ये भी दुनिया के विशेषज्ञ खुद बता रहे हैं।’
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
