बोकारो : चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया का ATM मशीन ही उखाड़ लिया, खेत मे फेक कर भागे

AJ डेस्क: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोर बड़ी लूट को अंजाम देने की फिराक में थे। दरअसल दो चोर चिकसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को ही तोड़कर ले जा रहे थे, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सकें और मशीन को 100 मीटर दूर खेत में ही छोड़कर चोर भाग निकले। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों में एटीएम मशीन को फेंका पाया तो चास मुफस्सिल पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

 

बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी के मुताबिक, जिस वक्त चोर इस घटना को अंजाम दे रहे थे उस दौरान एटीम में 20 लाख रुपए था। हैरानी इस बात की है कि जिस एटीम में बैंक की तरफ से इतने रुपए रखे जाते हैं उनकी रखवाली के लिए वहां रात में गार्ड की नियुक्ति भी नहीं की गई थी।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ATM सीसीटीवी को भी खंगाला तो इसमें 2 चोर पीपीई किट पहन कर मशीन को काटते हुए दिखे हैं। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को गीली मिट्टी लगाकर खराब करने की भी कोशिश की है।

 

 

चास मुफस्सिल थाना के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि मशीन के कैश बॉक्स को चोरों ने काटने का प्रयास किया, लेकिन उसे ले जाने में असफल रहे तो कैश बॉक्स को खेत में छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने कैश बॉक्स को जेसीबी से उठाकर वापस रखवा दिया और आगे की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »