बीमारी और तंगहाली से तंग युवा किसान चोन्हास ने अपनी इहलीला समाप्त किया
AJ डेस्क: गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के उरू सोपो गांव में 36 वर्षीय किसान चोन्हास कुजूर ने शुक्रवार को बीमारी व गरीबी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वे अपने घर के बगल में ही कटहल के पेड़ में फंदे में लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस घटना मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
वहीं रायडीह प्रखंड के बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी को आर्थीक मदद के तौर एक बोरी चावल दिया है। मृतक की पत्नी जसिन्ता कुजूर ने बताया कि उनके पति गांव में ही रहकर खेती व मजदबरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मगर पिछले तीन वर्षों से वे बीमार चल रहे थे।
उनके पैर व हाथ मे बडे़-बडे़ फोडे़ निकल आते थे। वहीं शरीर का स्किन मांस को छिलने लगता था। जिसके कारण वह कुछ भी काम नही कर पा रहे थे। वहीं इलाज में कमाई का सारा जमा पूंजी खत्म हो चुका था। जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही थी। खेती से साल भर का भी आनाज नही हो पाता था। बीमार रहने के कारण वे कमा भी नही पा रहे थे। पैसा खत्म होने के बाद उनका इलाज भी नही हो पा रहा था।जिससे पति अक्सर तनाव में रहते थे।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
