ACB ने नामकुम थाना के ASI को रिश्वत लेते दबोचा

AJ डेस्क: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची के नामकुम थाना के ASI रविंद्र राम को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एक ढाबे में केस को सेट्ल करने का सौदा चल रहा था तभी ACB की टीम आ धमकी और ASI को 5000 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

 

गिरफ्तारी के बाद ASI इंकार करता रहा कि उसने पैसे नहीं लिए है। लेकिन ACB के पास इसके पुख्ता सबूत थे। दरअसल ढाबे में पैसे लेने की प्लानिंग ACB की तरफ से तैयार की गई थी। एक व्यक्ति से केस सेट्ल करने के लिए रविंद्र राम ने 5000 रुपए की मांग की थी। व्यक्ति ने इसी शिकायत ACB से कर दी।

 

 

शिकायत मिलने के बाद ASI को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। इसके तहत ही उसे ढाबा पर बुलाया गया था। यहां सादे कपड़ों में उसके चारो तरफ एसीबी की टीम थी। जैसे ही उसने व्यक्ति से पैसा लिया टीम उसे दबोच ली और अपने साथ लेकर चली गई।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »